अयोध्यालीक्स… राम नवमी पर रामलला तीन दिन तक भक्तों को 20-20 घंटे तक दर्शन देंगे। रामलला के 24 घंटे दर्शन का प्रस्ताव खारिज।
रामनवमी पर 24 घंटे दर्शन की थी मांग

अयोध्या के नवनिर्मित श्री राम मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन के लिए देश-विदेश से हर माह लाखों श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा रहता है। रामनवमी के अवसर पर भक्तों की और ज्यादा संख्या रहने की संभावना को देखते हुए मंदिर को 24 घंटों दर्शन के लिए खोले जाने की मांग की गई थी।
15 अप्रैल से 17 अप्रैल के लिए कई गई है व्यवस्था
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ बोर्ड ऑफ ट्र्स्टी ने श्रीराम मंदिर में राम लला के दर्शन के लिए 24 घंटे खोले जाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। राम लला के दर्शन रामनवमी पर 15 से 17 अप्रैल तक 20-20 घंटे के लिए ही हो सकेंगे।
अभी तक 14 घंटे दर्शन दे रहे हैं रामलला
अयोध्या में रामलला के दर्शन को आने वाले भक्तों के लिए फिलहाल रामलला 14 घंटे तक दर्शन दे रहे हैं। रामनवमी पर इसके लिए छह-छह घंटे की बढ़ोत्तरी की गई है।
भक्तों की लेन संख्या अब सात की जा रही
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ बोर्ड ऑफ ट्र्स्टी के महासचिव चंपतराय ने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए पहले चार लेन थी लेकिन अब उसे बढ़ाकर सात लेन किया जा रहा है।
भगवान को शयन से पूर्व पहनाए जाते हल्के परिधान
भगवान को गर्मियों में रात को शयन से पूर्व सूती परिधान, आभूषण पहनाए जाते हैं। सुबह मंगला आरती के साथ विभिन्न आयोजन किए जाते हैं।