
शाहजहांपुर की पीडि़ता ने आसाराम प्रकरण के अहम गवाह कृपाल सिंह की हत्या के बाद पहली बार मीडिया के सामने आकर कि मैं अब भी डरूंगी नहीं…डटकर लड़ूंगी। वैसे, बेगुनाह गवाहों का क्या दोष है, उनपर हमले क्यों हो रहे हैं, क्यों उनकी जान ली जा रही है। यह पाप है।आसाराम के कुकृत्यों का साम्राज्य बहुत बड़ा है। उसके गुर्गे खुले घूम रहे हैं। प्रदेश और केंद्र सरकार के रवैये पर हैरान हूं। इससे लगता है कि आसाराम की पकड़ कितनी मजबूत है। यह सिर्फ एक लड़की का मामला नहीं है। जांच में साबित हो चुका है आसाराम और उसके बेटे नारायण साई ने कितनी महिलाओं, नाबालिग लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की। आज भी मन गुस्से से भर जाता है जब आसाराम की करतूत याद आती है। उसका चेहरा टीवी पर देखती हूं। अगर पुलिस कुछ नहीं कर पा रही तो अब तक हुई सभी हत्याओं की जांच सीबीआइ को दी जाए। आसाराम के गुर्गे मुझे और मेरे परिवार को खत्म करने पर उतारू हैं। हमारी सुरक्षा कड़ी होनी चाहिए।
दरअसल, शाहजहांपुर के गदियाना निवासी कृपाल सिंह को 10 जुलाई रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। वह कृपाल केस में अहम गवाह था। बरेली में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
Leave a comment