
थानाध्यक्ष का कहना है कि रविवार को सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव उर्फ कल्लू आधा दर्जन असलहाधारी लोगों के साथ उनके दफ्तर में घुस आए। सुधीर ने केबिन की मड़ैया निवासी ममता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बारे में पूछताछ की। उन्होंने रिपोर्ट लिखे जाने को लेकर एसओ को धमकाना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष के साथ गाली गलौज भी की। एसओ ने समझाने की कोशिश की, लेकिन फर्क नहीं पड़ा। ममता मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी संतोष को जबरन कार में बैठाकर चले गए। ममता ने सुधीर यादव उर्फ कल्लू, संतोष यादव, हाकिम यादव व उसके पुत्र तारा यादव को नामजद किया था। पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी का कहना है कि कोई भी व्यक्ति कितने भी रसूख वाला हो, कानून से खिलवाड़ करने पर उसे बख्शा नहीं जाएगा।
Leave a comment