Thursday , 3 September 2026
Home अध्यात्म Rashifal 17 June 2024: These zodiac signs will be blessed by Lord Shiva on Monday…#aajkarashifal
अध्यात्म

Rashifal 17 June 2024: These zodiac signs will be blessed by Lord Shiva on Monday…#aajkarashifal

177

आगरालीक्स…सोमवार को इन राशियों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा. पढ़े 17 जून 2024 का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। व्यापार में विस्तार होगा। धन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपके पास घरेलू उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खरीदारी के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध होगा। प्रोफेशनल लाइफ में भी महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में सबकुछ सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। करियर-व्यापार में खूब तरक्की करेंगे। कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आज साथी से अपनी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच न करें। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा।

मिथुन राशि : आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। आज आपके हर कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। फैमिली और फ्रेंड्स की मदद से धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुछ जातक पार्टनर के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। इससे रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा।

कर्क राशि कर्क राशि वालों को आज धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। करियर में खूब तरक्की करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियां आएंगे। ट्रैवलिंग के दौरान किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होगी। लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करने के इच्छुक होंगे। सोशल इवेंट में शामिल होने के लिए इनविटेशन मिल सकता है। जीवन में ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं होगी। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगा। साथी का खूब प्यार और सपोर्ट मिलेगा।

सिंह राशि : आज आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कुछ जातक जॉब स्विच कर सकते हैं। आज आपको अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा के भी योग बनेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज घर में धर्म-कर्म के कार्यों का आयोजन हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी-कारोबार में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। अपने बिजी शेड्यूल में से पार्टनर के लिए थोड़ा टाइम निकालें और उनके इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें।

कन्या राशि : आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। बड़े भाई-बहनों की सपोर्ट से करियर में अपार सफलता अर्जित करेंगे। हालांकि, ऑफिस के कार्यों में लापरवाही न बरतें। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। इससे प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आज आप अपनी किसी फेवरेट प्लेस पर घूमने जा सकते हैं। पार्टनर के साथ नाइट डेट या लॉन्ग ड्राइव का प्लान बनाएं। इससे रिश्तों में खुशहाली आएगी। आज आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।

तुला राशि : आज तुला राशि वाले किसी महंगी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। कुछ जातक फैमिली मेंबर्स के साथ विदेश घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। विद्यार्थी को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। समाज में सराहे जाएंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। लाइफस्टाइल में थोड़े बदलाव लाएं। नई फिटनेस एक्टिविटी में शामिल हों। ऑफिस का स्ट्रेस घर न लाएं और फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी।

वृश्चिक राशि आज आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी-कारोबार में बातावरण अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को लेकर चल रहे कानूनी मामलों में आपकी जीत होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्य बिना किसी बिघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। आज आपके सभी सपने साकार होंगे। लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी दिलचस्प व्यक्ति की एंट्री होगी।

धनु राशि: आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। लंबे समय के बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते है। सिंगल जातकों की ट्रेवलिंग या ऑफिस इवेंट के दौरान किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जो लोग रिलेशनशिप में है, बह रिश्तों में गलतफहमी ज्यादा बढ़ने न दें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें।

मकर राशि: आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बचपन के दोस्तों से मुलाकात होगी। जिससे पुरानी यादे ताजा होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ऑफिस के कार्यों में छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इसका असर आपके ओवर ऑल परफॉर्मेंस पर नहीं होगा। बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। साथी से अपनी फीलिंग्स को शेयर करने में कॉन्फिडेंट नजर आएंगे।

कुंभ राशि : आज कुंभ राशि वालों को कई सरप्राइज मिलेंगे। आर्थिक मामलों में बड़े बदलाव आएंगे। धन का आवक बढ़ेगा। हालांकि, परिजनों से व्यर्थ के बाद-विवाद से बचे। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्ट्रेस मैनेजमेंट एक्टिविटी में शामिल हों। इससे आप मेंटली और फिजिकली हेल्दी रहेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। इससे हर क्षेत्र में आपकी बड़ी कामयाबी मिलेगी। जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है, वह पार्टनर को एक्स्ट्रा टाइम दें और लव लाइफ के इश्यूज को सुलझाने की कोशिश करें।

मीन राशि: आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृद्ध होगी। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से करियर में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कपल्स वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। कुछ लोगों को छोटे भाई-बहन या करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। सीनियर्स बच्चों के बीच धन का बंटवारा कर सकते हैं। आमदनी के नए सोर्स बनेंगे। धन-दौलत में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। सिंगल जातकों की आज किसी से खास से मुलाकात हो सकती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Friday, 4 September 2026

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर इन राशि वाले जातकों के लिए दिन रहेगा शुभ. पढ़ें...

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 3 September 2026

आगरालीक्स….03 सितंबर गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Janmashtami 2026: Complete details regarding the Rohini Nakshatra and the auspicious timing for the celebration of Lord Krishna’s birth

आगरालीक्स…जन्माष्टमी 4 सितंबर को. इस बार द्वापर युग जैसे योग में मनाया...

अध्यात्म

Maa Yogmaya Jayanti will be celebrated on September 4, coinciding with Shri Krishna Janmashtami

आगरालीक्स….4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के साथ मनाई जाएगी माँ योगमाया...

error: Content is protected !!