
आगरालीक्स..(चमन शर्मा) .. कान्हा की नगरी मथुरा में सुख शांति की अनुभूति होती है, इसी तरह नयति हॉस्पिटल, मथुरा में सभी बीमारियों का इलाज संभव है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह पहला हॉस्पिटल है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर एक छत के नीचे सभी तरह की बीमारियों का इलाज कर रहे हैं। अब अलीगढ़, आगरा, पलवल, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, एटा, हाथरस, वृंदावन सहित आसपास के जिलों मरीजों को इलाज के लिए एनसीआर सहित दिल्ली-मुंबई की ओर रूख नहीं करना पड़ेगा। नयति मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हाॅस्पिटल, मथुरा में मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
अलीगढ में आयोजित प्रेसवार्ता में मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हाॅस्पिटल के सीईओ डाॅ. आर के मणि ने बताया कि मथुरा में एनएच-2 जय सिंहपुरा बांगर पर स्थित नयति मल्टी-सुपर-स्पेषिएलिटी हाॅस्पिटल का उद्घाटन 28 फरवरी को उद्योगपति रतन टाटा द्वारा किया जायेगा। अस्पताल में न सिर्फ स्थानीय लोगों को बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के दूरदराज के इलाकों को भी सेवाएं मिलेंगी। अब तक के हैल्थ शिविरों में मिले अनुभवों के आधार पर चिकित्सकों को अनुभव हुआ है कि किस तरह एक व्यक्ति की बीमारी पूरे परिवार की शारीरिक और वित्तीय सेहत को प्रभावित करती है। दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों में अस्पतालों और ओपीडी की शुरूआत कर नयति हेल्थकेयर का उद्देश्य बीमारी के शारीरिक, भावनात्मक एवं आर्थिक बोझ को कम करना है। डाॅ. मणि ने बताया कि अस्पताल में भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों से आए चुनिंदा डाॅक्टर हैं जिन्हें बेहतरीन उपकरणों और प्रौद्योगिकी के जरिये काम करने की सुविधा दी गई है।
ह्रदय से लेकर कैंसर का इलाज
हाॅस्पिटल में कार्डिएक साइंस, ओंकोलाॅजी, आॅर्थोपेडिक्स, न्यूरोसाइंस, पल्मोनोलाॅजी, गैस्ट्रोसाइंसेज, यूरोलाॅजी, पेडियाट्रिक्स, गाइनोकोलाॅजी, इंटरनल मेडिसिन एवं डेंटिस्ट्री जैसी सभी विषेशज्ञताएं हैं। इसके अलावा अस्पताल में हाई-एंड सीटी, एमआरआई, लिनियर एक्सीलरेटर रेडिएषन उपचार के लिए, आधुनिक कैथ लैब, इकोकार्डियोग्राफी और अल्ट्रासाउंड, 7 आॅपरेशन थिएटर और ई-आईसीयू क्षमता के साथ बेहतरीन लाइफ सपोर्ट उपकरण के अलावा इंडोस्कोपी लैब हैं।
पत्रकार वार्ता के दौरान मेडिकल एंड चेयरमैन सीईओ डाॅ. आरके मणि, चेयरमैन-कार्डिएक साइंसेज डाॅ. वेणुगोपाल रामा राव, इंटरनेशनल कार्डियोलाॅजी निदेशक डाॅ. एचएस सोमनाथ, मेडिकल ओंकोलाॅजी एवं बोन मैरो विशेषज्ञ चेयरमैन डाॅ. एके धर, चेयरमैन एवं मुख्य सलाहकार-रेडिएषन ओंकोलाॅजी डाॅ. शांतनु चैधरी, डाॅ. केआर प्रकाशन, निदेशक-मिनिमल एक्सेस, हेपटोबिलिएरी एंड गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी, डाॅ. अक्षय भार्गव, निदेषक, रेडियोलाॅजी एवं इमेजिंग, डाॅ. यूके साधू, निदेषक, आॅर्थोपेडिक्स एवं ज्वाॅइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, डाॅ. एच. सी. पाठक- चेयरमैन, न्यूरो सर्जरी एवं डाॅ. कृष्णा साहू, प्रमुख, नेफ्रोलाॅजी मौजूद रहे।
Leave a comment