
अब अलीगढ़, आगरा, पलवल, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, एटा, हाथरस, वृंदावन सहित आसपास के जिलों मरीजों को इलाज के लिए एनसीआर सहित दिल्ली-मुंबई की ओर रूख नहीं करना पड़ेगा। नयति मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हाॅस्पिटल, मथुरा में मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
हाॅस्पिटल के सीईओ डाॅ. आर के मणि ने बताया कि मथुरा में एनएच-2 जय सिंहपुरा बांगर पर स्थित नयति मल्टी-सुपर-स्पेशलिटी हाॅस्पिटल में न सिर्फ स्थानीय लोगों को बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के दूरदराज के इलाकों को भी सेवाएं मिलेंगी। दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों में अस्पतालों और ओपीडी की शुरूआत कर नयति हेल्थकेयर का उद्देश्य बीमारी के शारीरिक, भावनात्मक एवं आर्थिक बोझ को कम करना है। हॉस्पिटल में भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों से आए चुनिंदा डाॅक्टर हैं जिन्हें बेहतरीन उपकरणों और प्रौद्योगिकी के जरिये काम करने की सुविधा दी गई है।
ह्रदय से लेकर कैंसर का इलाज
हाॅस्पिटल में कार्डिएक साइंस, ओंकोलाॅजी, आॅर्थोपेडिक्स, न्यूरोसाइंस, पल्मोनोलाॅजी, गैस्ट्रोसाइंसेज, यूरोलाॅजी, पेडियाट्रिक्स, गाइनोकोलाॅजी, इंटरनल मेडिसिन एवं डेंटिस्ट्री जैसी सभी विषेशज्ञताएं हैं। इसके अलावा अस्पताल में हाई-एंड सीटी, एमआरआई, लिनियर एक्सीलरेटर रेडिएषन उपचार के लिए, आधुनिक कैथ लैब, इकोकार्डियोग्राफी और अल्ट्रासाउंड, 7 आॅपरेशन थिएटर और ई-आईसीयू क्षमता के साथ बेहतरीन लाइफ सपोर्ट उपकरण के अलावा इंडोस्कोपी लैब हैं।
Leave a comment