
सीओ को चुनौती देकर बाइक पर बैठकर पहुंची शोक सभा में
गुरुवार को आगरा में विहिप के महानगर उपाध्यक्ष अरुण माहौर की बीच बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को जयपुर हाउस में शोक सभा बुलाई गई है, यहां आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार होनी है। इससे पहले ही साध्वी प्राजी आगरा पहुंच गई। वे पहले मंटोला स्थित अरुण माहौर के घर जाने की तैयारी में थी, उन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। इस पर साध्वी प्राची ने सीओ को बुलाकर खुली चुनौती दे दी कि रोक सकें तो रोक लें, वे शोक सभा में शामिल होने के बाद मंटोला भी जाएंगी। इसके बाद साध्वी प्राची बाइक पर बैठकर जयपुर हाउस में शोक सभा स्थल पर पहुंच गई और पुलिस घेराबंदी करती रह गई। यहां कापफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए हैं। विहिप, आरएसएस और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ता सभा में मौजूद हैं। वे आगे की रणनीति बनाएंगे।
Leave a comment