आगरालीक्स.. आगरा के डीएम गौरव दयाल का तबादला हो गया है, उनकी जगह उन्नाव के डीएम रवि कुमार एनजी को आगरा का डीएम बनाया गया है। वे आगरा में पहले सीडीओ के पद पर रह चुके हैं।
27 जुलाई 2016 को गौरव दयाल को डीएम पंकज कुमार की जगह आगरा का डीएम बनाया गया था। शनिवार को प्रदेश में आईएएस के तबादले किए गए। इसमें रवि कुमार एनजी को आगरा जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है वो अभी तक उन्नाव के जिलाधिकारी पद पर थे। वहीं, आगरा के डीएम गौरव दयाल को विशेष सचिव पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश, प्रबंध निदेशक, राज्य पर्यटन विकास निगम उत्तर प्रदेश, अपर मुख्य परियोजना निदेशक वर्ल्ड बैंक टूरिज्म लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
इनके भी हुए तबादले

अभी तक कानपुर के जिलाधिकारी रहे सुरेंद्र सिंह को वाराणसी जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। जबकि, विजय विश्वास पन्त को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है वो अभी तक विशेष सचिव स्टाफ ऑफिसर, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश राजस्व एवं विशिष्ट अभिसूचना के पद पर कार्यरत थे। देवेंद्र कुमार पांडेय जो कि निदेशक उत्तर प्रदेश सूडा लखनऊ का कार्यभार संभाल रहे थे उन्हें उन्नाव के जिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी दी गई है।
योगेश्वर राज मिश्र को विशेष सचिव लोकनिर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के पद पर भेजा गया है वो अभी तक वाराणसी के जिलाधिकारी थे।
अखंड प्रताप सिंह को विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति विभाग, के पद पर भेजा गया है। वो अभी तक विशेष सचिव पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश प्रबंध निदेशक राज्य पर्यटन विकास निगम उत्तर प्रदेश, अपर मुख्य परियोजना निदेशक वर्ल्ड बैंक टूरिज्म लखनऊ के पद पर तैनात थे।
सांसद चौधरी बाबूलाल से चल रहा था विवाद
डीएम गौरव दयाल का आगरा के फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल से विवाद चल रहा था। सांसद चौधरी बाबूलाल खुलकर डीएम गौरव दयाल के विरोध में आ गए थे, उन पर कई बार आरोप भी लगा चुके थे। लेकिन तबादला नहीं हुआ था।