आगरालीक्स.. आगरा के एसपी सिटी बदल गए हैं, एसपी सिटी अनुपम सिंह को एसपी एसपी एटीएस बनाया गया हैं। वहीं, एएसपी प्रशांत वर्मा को आगरा का एसपी सिटी बनाया गया है।
आगरा में आरएसएस की शाखा लगने को लेकर पावन धाम कॉलोनी में हुए विवाद के बाद विधायकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह को हटाने की मांग की थी, साथ ही चौकी इंचार्ज राजकुमार को सस्पेंड किए जाने की मांग की गई थी। इस मामले में चौकी इंचार्ज राजकुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया था। शनिवार को एसपी सिटी अनुपम सिंह को एसपी एटीएस बना दिया गया। उनकी जगह लखीमपुर खीरी में एएसपी प्रशांत वर्मा को आगरा का नया एसपी सिटी बनाया गया है।
एसओ ताजगंज एसएसपी कार्यालय से अटैच
एसएसपी अमित पाठक ने एसओ ताजगंज शैलेन्द्र सिंह को भी हटा दिया है। उन्हें एसएसपी कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ भेज गया है।
आएसएस शाखा मामले में कार्रवाई
18 जून, 2018 को पावन धाम कॉलोनी में आरएसएस की शाखा लग रही थी। दरगाह परिसर में महिला ने इस पर आपत्ति की। उसकी शिकायत पर चौकी इंचार्ज राजकुमार पहुंच और शाखा बंद करा दी। उन्होंने मौके से चार स्वयंसेवकों को पकड़ लिया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने भगवा ध्वज का अपमान किया। इस बात को आरएसएस के नेताओं ने गंभीरता से लिया। रात्रि में ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक और जिलाधिकारी गौरव दयाल को बुलाकर बातचीत की।
