आगरालीक्स .(.Agra News 5th January 2022).आगरा में ओमिक्रॉन का कहर, आज कोरोना के रिकॉर्ड 64 केस मिलने से मची खलबली, दो में ओमिक्रॉन की पुष्टि।
आगरा में आज पांच जनवरी को कोरोना के रिकॉर्ड 64 केस मिले हैं, एक साथ कोरोना के 64 केस मिलने से खलबली मची हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रेस्पोंस टीमें सक्रिय हो गई हैं। जिन लोगों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनसे संपर्क किया जा रहा है। जिससे कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जा सके और उन्हें अलग किया जा सके।

आगरा में कोरोना के सक्रिय केस 177
कोरोना के सक्रिय केस 177 पहुंच गए हैं। जनवरी में कोरोना के केस लगातार बढ़े हैं,
हर रोज कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आगरा में 64 केस आने के बाद सक्रिय केस 177 पहुंच गए हैं। अभी एक ही मरीज एसएन के कोविड हास्पिटल में भर्ती है जबकि अन्य मरीजों का होम आइसोलेशन में घर पर ही इलाज चल रहा है।
दो मरीजों में हो चुकी है ओमिक्रॉन की पुष्टि
आगरा में अभी तक दो मरीजों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। ओमिक्रॉन का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है, ऐसे में कोरोना के नए केस मिलने के बाद से खलबली मची हुई है। आशंका है कि आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या और तेजी से बढ़ सकती है।
कोरोना संक्रमित मरीजों को दी जा रहीं दवाएं
आगरा में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। अधिकांश मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है। इन मरीजों को घर पर ही दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों को पैरासीटामोल, एज्रिथोमाइसिन, आइवरमेक्टिन, विटामिन डी, विटामिन सी और मल्टीविटामिन दी जा रही हैं। मरीज इन दवाओं से ही ठीक हो रहे हैं, मरीजों को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है।