नईदिल्लीलीक्स…। कोरोना अब सुपर स्पीड पर आ गया है। देश में 58,097 नये मामले आए हैं। अमिताभ बच्च के घऱ फिर कोरोना की एंट्री हो गई है।
कोरोना में आया है तेज उछाल
देश में कोरोना अब बेकाबू होता जा रहा है। बुधवार को आए 58,097 केस सामने आए हैं, जो मंगलवार को आए केसों के मुकाबले में 55.4 फीसदी ज्यादा हैं। कोरोना की वजह से पिछले 24 घंटों में 534 लोगों की मौत हुई है। साथ ही कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी तेजी से बढ़े हैं।
महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामले सबसे ज्यादा
देश में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या बढ़कर 2,135 हो गई है। ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में 653 और दिल्ली में 464 हैं। कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,14,004 हो गई है। संक्रमण दर 4.18 फीसदी है।
अमिताभ के घऱ का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के घर कोरोना की एंट्री हो गई है। घऱ का एक कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव पाया गया है, इसके बाद घऱ के 31 कर्मचारियों का टेस्ट कराया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले साल अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। बाद में ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना संक्रमित मिले थे।