Thursday , 17 April 2025
Home आगरा Record Break: 202.13 lakh passengers traveled by train in last 9 months in Agra division…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Record Break: 202.13 lakh passengers traveled by train in last 9 months in Agra division…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल में पिछले 9 महीने में 202.13 लााख यात्रियों ने किया ट्रेन में सफर. जानिए रेलवे ने कितनी की कमाई. पार्किंग, कैटरिंग की भी कमाई जानें…

उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल ने किया रिकार्ड प्रदर्शन
उत्तर मध्य रेलवे ने गतिशीलता की अपनी पहचान को बनाये रखा है, जिसके तहत आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आनन्द स्वरूप के निर्देशन में वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के मार्ग दर्शन में रेल राजस्व अर्जन की स्थिति की समीक्षा की. इसके तहत पिछले वर्ष (अप्रैल–दिसम्बर) 2021 में यात्रियों की संख्या 78.28 लाख रही थी लेकिन इस वर्ष (अप्रैल–दिसम्बर) 2022 में 158% की वृद्धि करते हुए 202.13 लाख यात्रियों ने ट्रेन में सफर किया.

इसी क्रम में यात्री आय से पिछले वर्ष (अप्रैल–दिसम्बर) 2021 में 219.34 करोड़ राजस्व अर्जित किया, जो की इस वर्ष(अप्रैल–दिसम्बर) 2022 में 83.95% की वृद्धि करते हुए 403.48 करोड़ रुपये रहा. पार्किंग, कैटरिंग, व अन्य स्त्रोतों से पिछले वर्ष(अप्रैल–दिसम्बर) 2021 में 1.98 करोड़ राजस्व अर्जित किया जो की वर्ष (अप्रैल–दिसम्बर) 2022 में 338.36% की वृद्धि करते हुए 8.66 करोड़ रूपये अर्जित कर रेल राजस्व के रूप में अर्जित किया है. इस प्रकार इनसे पिछले वर्ष(अप्रैल–दिसम्बर) 2021 में कुल 221.32 करोड़ राजस्व अर्जित किया जो की वर्ष (अप्रैल–दिसम्बर) 2022 में कुल 411.66 करोड़ रूपये प्राप्त की गयी गयी जो की पिछले वर्ष की तुलना 86% वृद्धि के साथ अधिक राजस्व प्राप्त कर पिछला रिकॉर्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशन पर आने- जाने वाले यात्रियों को मास्क, दो गज दूरी सहित अन्य सावधानियां बरतने की अपील की है, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

Related Articles

आगरा

Obituaries Agra on 17th April 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News: A meeting was held with EV dealers in RTO, these instructions were given…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ईवी डीलर्स को आरटीओ से मिली चेतावनी. ईवी वाहन स्वामियों...

आगरा

Cricket Stadium built under the aegis of Chhatrapati Shivaji Maharaj Sports Complex at Shanti Niketan Public School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्रिकेट स्टेडियम का हुआ उद्घाटन. शान्ति निकेतन पब्लिक स्कूल में...

आगरा

Agra News: 75 couples got married in Bhimnagari ceremony. Dowry-free marriage was conducted as per Buddhist rituals…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में भीमनगरी समारोह में 75 जोड़े हुए एक दूसरे के. बौद्ध...

error: Content is protected !!