आगरालीक्स…Agra News : आगरा दिल्ली हाइर्व पर हाईटेक कैमरा लगाए जा रहे हैं। रेलिंग से रोड क्रॉस करने वालों पर रहेगी नजर, हर एक किलोमीटर पर कैमरा। ( Agra News : High tech Camera on Agra-Delhi Highway#Agra )
आगरा दिल्ली हाईवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, आगरा में सिकंदरा से वाटरवक्र्स के बीच में लोग रेलिंग के बीच से निकलते हैं इससे भी हादसे बड़ रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए आगरा दिल्ली हाईवे पर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से लैस किया जा रहा है।
हाईवे पर लगाए जा रहे एडवांस कैमरे
आगरा में आगरा दिल्ली हाईवे पर सिकंदरा में एडवांस कैमरे लगाने का काम शुरू हो चुका है। डिवाइडर पर खुदाई का काम चल रहा है, इसमें कैबल डाली जाएगी। इसके बाद कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा और नजर भी रखी जाएगी।
टूटी सड़क और गडढों की भी मिलेगी जानकारी
एनएचएआई के घटना प्रबंधक आवेश खान का मीडिया से कहना है कि हाईटेक कैमरा से हाईवे पर होने वाली गडढे और टूटी सड़कों पर भी नजर रखी जाएगी जिससे उसकी मरम्मत कराई जा सके।