आगरालीक्स(25th August 2021 Agra News)… अपने आगरा में कोरोना से राहत, मगर देश में कोरोना के मामले एक ही दिन में 12 हजार से अधिक बढ़े। मृतकों की संख्या भी बढ़ने लगी।
एक भी नया मरीज नहीं
आगरा में कोरोना से राहत कुछ राहत है। प्रशासन ने बुधवार को पिछले 24 घंटे के आंकड़े जारी किए। इसके तहत #Agra में 6662 सैंपल लिए गए। इसके सापेक्ष कोई नया मरीज नहीं मिला। अब कुल पांच मरीज सक्रिय हैं। इसके अलावा अब तक 25740 #Covid19 मरीजों में से 25277 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। स्वस्थ्य होेने का प्रतिशत भी 98.20 है।#agranews
देश के आंकड़ों ने चिंता बढ़ाई
देश के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जो आंकड़े जारी किए, उसके मुताबिक, मंगलवार के सापेक्ष बुधवारा को 12 हजार मरीज बढ़े हैं। बीते 24 घंटे में कोविड के 37953 नए मामले सामने आए हैं। 648 मरीजों की मौत हो गई। मंगलवार को 25467 नए मरीज मिले थे। 354 लोगों की मौत हो गई थी।