आगरालीक्स.. आगरा में आबकारी विभाग की टीम ने छापा, बिना लाइसेंस के बीयर सप्लाई करने पर रेस्टोरेंट के मैनेजर और वेटर को पुलिस को सौंप दिया, इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक सहित मैनेजर के खिलाफ तहरीर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार रात को बिग डैडी रेस्टोरेंट, फतेहाबाद रोड पर छापा मारा। इस मामले में टीम द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि रेस्टोरेंट के मैनेजर लाइसेंस नहीं दिखा सके और बियर परोसी जा रही थी, मौके से 16 बियर की कैन जब्त की गईं हैं।
मैनेजर और वेटर को पुलिस को सौंपा
टीम ने मौके से रेस्टोरेंट के मैनेजर सुनील और वेटर अजय को पकड कर पुलिस को सौंप दिया गया, मैनेजर सुनील से बियर परोसने के लिए लाइसेंस होने की जानकारी मांगी गई, उसने लाइसेंस होने से इन्कार कर दिया। इस मामले में दी गई तहरीर में रेस्टोरेंट के एमडी संदीप मिश्रा, जीएम मोहित खंडेलवाल, मैनेजर नितिन अवस्थी, सुनील कुमार और पुष्पेंद्र का नाम लिखा गया है।