आगरालीक्स… आगरा में हॉरर कॉमेडी मूवी रूह आफजा की शूटिंग चल रही है, इसमें बटेश्वर को चिमटटीपुर दर्शाने का विरोध तेज हो गया है। जाहन्वी कपूर और राजकुमार राव स्टार मूवी की शूटिंग आगरा के बाह के बटेश्वर में चल रही है। इसके लिए बटेश्वर को चिमटटीपुर दर्शाते हुए बोर्ड लगा दिए गए हैं। बटेश्वर सीएचसी के बोर्ड के नीचे भी चिमटटीपुर लिख दिया गया है। इस मामले में एसडीएम ने रिपोर्ट मांगी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के बटेश्वर, बाह में दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई जा रही हॉरर कॉमेडी मूवी रूही आफजा की शूटिंग चल रही है, इसके लिए श्रीदेवी की बेटी जाहन्वी कपूर शूटिंग करने बटेश्वर में आई हुई हैं। मूवी के लिए बटेश्वर को चिमटटीपुर दर्शाया गया है, इसके लिए सीएचसी बटेश्वर और यहां स्थित 101 शिव मंदिरों के आस पास चिमटटीपुर के बोर्ड लगा दिए गए हैं। इसका विरोध होने लगा है, मंदिर के पुजारी से लेकर सीएचसी प्रभारी ने बटेश्वर की जगह बोर्ड पर चिमटटीपुर लिखने का विरोध किया है।
धार्मिक स्थल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल की है जन्मथली
बटेश्वर, बाह की पहचान देश विदेश में है, यहां 101 शिवालय हैं, इसकी धार्मिक नगरी के नाम से पहचान है। इसके साथ ही बटेश्वर पूर्व प्रधानमंस्त्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली है, इसके बाद भी बटेश्वर को चिमटटीपुर दर्शाने का विरोध किया जा रहा है।