आगरालीक्स …आगरा की साइबर सेल ने रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल के खाते से साइबर शातिरों द्वारा लाखों रुपये बैंक एकाउंट में जमा कराने के बाद भी बचा लिए, उन्होंने आगरा के आईजी ए सतीश गणेश और उनकी टीम की सराहना की है।
नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल बलवीर सिंह संधू रहते हैं, साइबर शातिरों ने उन्हें माइनिंग कंपनी में निवेश के नाम पर जाल में फंसा लिया, पिछले साल दिसंबर में उनसे 10.50 लाख रुपये एक खाते में जमा करा लिए। खाते की छानबीन करने पर पता चला कि साइबर शातिरों ने जिस खाते में 10.50 लाख रुपये जमा कराए उसे, आगरा की रेंज साइबर सेल ने फ्रीज करा दिया है। दिल्ली के थाना ग्रेटर कैलाश में 23 अप्रैल को मुकदमा दर्ज करा दिया। उन्होंने आगरा के आइजी ए सतीश गणेश से संपर्क किया, इसके बाद रेंज साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेश कुमार सिंह ने जांच की। उन्होंने खाते से रकम रिलीज कराने को कोर्ट में रिट दायर की। कोर्ट द्वारा मांगने पर रेंज साइबर सेल ने इसकी आख्या दे दी। अब कोर्ट ने फ्रीज खाते से लेफ्टिनेंट जनरल की रकम रिलीज करने के आदेश दिए हैं। रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल बलवीर सिंह संधू ने आइजी ए सतीश गणेश और उनकी टीम की सराहना करते हुए ईमेल कर किया है। इस मामले में मैनपुरी में शिक्षक दंपती से 54 लाख की ठगी के मामले में साइबर शातिरों के 35 से अधिक खाते फ्रीज कराए थे। इन्हीं में से एक खाते में रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल बलवीर सिंह संधू की रकम थी। साइबर शातिरों अरेस्ट करने में टीम लगी है।