हैदराबादलीक्स… तेलंगाना के नये सीएम बने रेवंत रेड्डी। भट्टी विक्रमार्क डिप्टी सीएम। कांग्रेस नेता सोनिया, राहुल, प्रियंका और खड़गे भी शपथ ग्रहण समारोह में रहे मौजूद।
कैबिनेट मंत्री पद की इन्हें दिलाई गई शपथ
तेलंगाना के नये मुख्यमंत्री के रूप में रेवंत रेड्डी को एलबी स्टेडियम में एक समारोह के बीच शपथ ग्रहण की। इस दौरान 11 मंत्रियों को भी शपथ ग्रहण कराई गई। इसमें भट्टी विक्रमार्क को डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ग्रहण कराई गई। कैबिनेट मंत्री बनने वालों में कोंडा सुरेखा, कोमाटी रेड्डी वेंकट रेड्डी, जुपल्ली कृष्णा राव, भट्टी विक्रमार्क, उत्तम कुमार रेड्डी, पोन्नम प्रभाकर, सीताक्का, श्रीधर बाबू, थुम्मला नागेश्वर राव, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी और दामोदर राजनरसिम्हा शामिल हैं।
रेवंत रेड्डी के नाम पर राहुल गांधी ने लगाई मुहर
तेलंगना के सीएम पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और अध्यक्ष खड़गे की मौजूदगी में राहुल गांधी ने सभी की समहमति के बाद रेवंत रेड्डी के नाम पर मुहर लगाई।