नईदिल्लीलीक्स…अमीर लड़की रोजाना अपनी गाड़ी को पंक्चर कर पहुंच जाती पंक्चर जोड़ने वाले के पास। पहली नजर में हुआ प्यार, बनाया हमसफर।
यूट्यूबर ने किया प्रेम कहानी का खुलासा

फिल्मी अंदाज की यह कहानी है पाकिस्तान के रहने वाले आयशा और जिसैन की। इस प्रेम कहानी को पाकिस्तान के ही यूट्यूबर सैयद बासित अली ने उजागर किया है। दोनों ने अपनी प्रेम कहानी को लेकर कई रोचक बातें बताई।
पंक्चर जोड़ने वाले के व्यहार पर हार गई दिल
आयशा ने बताया कि एक बार उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया था। वह पंक्चर बनवाने जिसैन की शॉप पर पहुंची थी। यहीं दोनों की पहली मुलाकात भी हुई। आयशा बताती हैं कि उन्हें जिसैन का व्यवहार अच्छा लगा। अच्छे से बैठाया और चाय भी पिलाई। तहजीब से पेश आया। बस यहीं आयशा का दिल जिसैन पर आ गया।
वह रोजाना पंक्चर कर पहुंच जाती थी दुकान
वह जिसैन से मिलने के रोज-रोज बहाने खोजने लगी। इसके लिए वे खुद ही अपनी गाड़ी पंक्चर कर देती थी। वह दोबारा दुकान पर जाती तो जिसैन उनसे पूछता भी ‘कल ही तो पंक्चर बनाया था। फिर से कैसे हो गई?’ इस पर आयशा बस एक मुस्कान दे देती।
परिवार के तानों के बाद भी किया निकाह
इसके बाद इनका मिलना-जुलना बढ़ता चला गया और शादी का फैसला किया। आयशा को समाज और परिवार के तानों का सामना करना था। लेकिन अपने सच्चे प्यार को हासिल करने के लिए आयशा ने जमाने की परवाह नहीं की। और आखिर दोनों ने निकाह कर लिया।