Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स RLD worker barred from Agra Club for bearing Dhoti Kurta in Agra
बिगलीक्स

RLD worker barred from Agra Club for bearing Dhoti Kurta in Agra

163

आगरालीक्स… आगरा क्लब में धोती कुर्ता में मेयर पद के प्रत्याशी के नाम की घोषणा के लिए पहुंचे नेताओं को रोक दिया, उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया, नो एंट्री को बोर्ड दिखा दिया। इससे आक्रोशित नेता लौट गए।
रविवार को रालोद ने मेयर प्रत्याशी घोषित करने के लिए आगरा क्लब में सुबह 11 बजे से पार्टी की बैठक बुलाई थी। दोपहर 12 बजे से पार्टी की प्रेसवार्ता थी। रोलोद नेता कुर्ता-पाजामा और चप्पल पहनकर पहुंच गए। कर्मचारियों ने क्लब के ड्रेस कोड का हवाला देते रोक दिया, उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। मीडिया से रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. मालती चौधरी का कहना है कि कर्मचारियों ने कुर्ता पायजामा और धोती पहनकर नो एंट्री के लिए क्लब के नियमों का हवाला दिया था। पार्टी कार्यकर्ताओं में क्लब के नियमों के प्रति रोष था।

20 अगस्त 2016 को पूर्व मंत्री को धोती कुर्ता में नहीं करने दिया प्रवेश
आगरा क्लब में पूर्व शिक्षा मंत्री को गेट पर रोक लिया, उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया, उन्होंने फोन मिलाया और लौट गए, क्योंकि वे कुर्ता पायजामा पहने थे। आगरा क्लब के स्टाफ ने उनकी एक दलील नहीं सुनी और प्रवेश देने से इन्कार कर दिया। इस पर उन्होंने कुर्ता पायजामा को भारतीय संस्क्रति से जोडते हुए प्रवेश न देने पर आपत्ति की, यहां तक कह दिया कि यह भारतीय संस्क्रति का अपमान है। मगर, उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।
आगरा क्लब में शुक्रवार को इंजीनियर आरकेएस राघव का विदाई समारोह था, इसमें पूर्व शिक्षा मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता क्रष्णवीर सिंह कौशल को भी आमंत्रित किया गया था। रात साढे नौ बजे वे अपने बेटे आईएमए, आगरा के सदस्य डॉ यज्ञेश कौशल के साथ आगरा क्लब पहुंचे। गेट पर स्टाफ ने उन्हें रोक दिया, इस पर उन्होंने कहा कि समारोह में आमंत्रित किया गया है, इसलिए आए हैं। इस पर स्टाफ ने उनके कुर्ता पायजामा में होने से प्रवेश देने में असमर्थता जताई, स्टापफ ने ड्रेस कोड के सख्त नियमों का हवाला देते हुए प्रवेश देने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर कुछ देर तक पूर्व मंत्री ने दलील दी, लेकिन स्टाफ ने उन्हें प्रवेश नहीं दिया और वे लौट गए।

इसलिए नहीं दिया प्रवेश
ब्रिटिश हुकूमत के दौरान आगरा क्लब 1863 में स्थापित किया गया, यह कंपनी एक्ट में रजिस्टर्ड है। इसके सदस्य सेना के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और शहर के प्रतिष्ठित लोग होते हैं, सदस्य के 1625 सदस्य हैं। यह 32 एकड में बना हुआ है। क्लब के सख्त नियम हैं। इसमें ड्रेस कोड भी है। इसके तहत कुर्ता पायजामा और धोती व चप्पल में क्लब में प्रवेश पर रोक है। इसके साथ ही पोलो नेक टी शर्ट पहनकर जाने पर प्रवेश नहीं दिया जाता है। 10 साल तक के उम्र के बच्चे ही पोलो नेक टी शर्ट पहन सकते हैं।
सात बजे के बाद शॉर्ट में एंट्री नहीं
आगरा क्लब में रात को पार्टी होती हैं। क्लब का नियम है कि रात सात बजे के बाद शॉर्ट पहन आने वाले लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी। क्लब की वेबसाइट पर इंस्ट्रक्शन फॉर मेंबर्स में इसका उल्लेख है, इसमें यह भी लिखा गया है कि आप पार्टी आयोजित करते हैं तो ड्रेस कोड के बारे में अपने महमानों को बता दें, जिससे उन्हें पार्टी में प्रवेश से रोकने पर मायूस ना होना पडे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!