आगरालीक्स.. आगरा में खतरों की सडक, दयालबाग हुआ खोखला, 9 वीं बार धंसी सडक, गहरा गडढा हुआ, फोटो में देखें सूरत ए हाल, सडक हैं या दगरा।
आगरा के दयालबाग में आए दिन सडक धंस रही है, यहां बुधवार को राहुल विहार कालोनी के रास्ते की सडक धंस गई, इससे गहरा गडढा हो गया। सडक के बीचों बीच गडढा हुआ है, स्थानीय लोगों ने गडढे के आस पास लकडी लगा दी है, जिससे लोग हादसे का शिकार ना हों।
9 वीं बार धंसी सडक

दयालबाग में लगातार सडक धंस रही है, यह नौंवी बार सडक धंसी है, सडक धंसने के मरम्मत कार्य भी लोगों के विरोध प्रदर्शन करने के बाद शुरू होता है, इससे स्थानीय लोग परेशान हैं।
दगरा बन गए दयालबाग के रोड

दयालबाग के रोड धंसने के बाद काम शुरू हुआ, आधा अधूरा काम छोड दिया गया, इससे कई रोड दगरा बन चुके हैं, इन्हें सही नहीं कराया गया है।
गंगाजल पाइप लाइन से खोखला हो गया दयालबाग
दयालबाग की सडकें ठीक थी, गंगाजल प्रोजेक्ट के लिए पाइप लाइन डाली गई, इसके लिए सडक को बीचों बीच से खोदा गया। पाइप लाइन डालने के बाद ठीक से मरम्मत नहीं की गई। इससे आए दिन सडक का बीच का हिस्सा जहां पाइप लाइन डाली गई थी वह धंस रहा है।
