आगरालीक्स ..आगरा में श्री दाऊजी मिष्ठान भंडार में चोरी, कैश, मिठाई के साथ सीसीटीवी की डीवीआर ले गए चोर। पुलिस छानबीन में जुटी है।
आगरा में शुक्रवार रात को श्री दाऊजी मिष्ठान भंडार, नुनिहाई में चोरों ने धाबा बोला, दीवार काट कर चोरों ने मिष्ठान भंडार से कैश और मिठाई चोरी की। चोरी करने के बाद सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड कर चोर ले गए जिससे पकडे ना जा सकें।
सुबह हुई जानकारी, जानता था कहां रखा है कैश
आगरा में श्री दाऊजी मिष्ठान भंडार का बडा काम है और कई दुकानें हैं। जिस तरह से चोरी हुई है आशंका है कि किसी जानकार ने चोरी की है।