Friday , 5 December 2025
Home टॉप न्यूज़ Rotary Club Agra Grace celebrate Hariyali Teej in Agra#agranews
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

Rotary Club Agra Grace celebrate Hariyali Teej in Agra#agranews

आगरालीक्स…(12 August 2021 Agra News)आगरा में हरियाली तीज को खास तरह से मनाया. रोटरी ग्रेस तीजोत्सव में स्वास्थ्य, स्वच्छता और हरे-भरे वातावरण का संदेश दिया

हर ओर से गूंजी धुन सावन के मल्हार की। इत-उत से जुटीं सखियां, आई रितु तीज त्योहार की। हरा-भरा आवरण ओढे़ हुए यह नजारा था आगरा में महिलाओं के रोटरी द्वारा प्रथम तीजोत्सव का। रोटरी क्लब आगरा ग्रेस द्वारा नेहरू नगर स्थित क्लब पदाधिकारी मयूरी मित्तल के निवास पर तीजोत्सव मनाया गया। क्लब अध्यक्ष डा. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि यह एक ऐसा अवसर है जो हमें बताता है कि हरा-भरा स्वस्थ वातावरण और स्वच्छ पर्यावरण हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना अनमोल है। सावन के इस महीने में हमारे चारों ओर धरा धानी श्रंगार से सुशोभित होती है। इसे देखकर हर किसी का मन बावरा होने लगता है। पूरे वर्ष हमें यह कोशिश करनी चाहिए कि हम जितने अधिक से अधिक पौधे रोपकर हरे-भरे वातावरण को बढ़ा सकते हैं बढ़ाएं।

सचिव अशु मित्तल ने बताया कि तीज के त्योहार पर सुहागिनें लंबे और सुखी विवाहित जीवन के लिए पूजन करती हैं। गौरी-शंकर का पूजन होता है। माता-पार्वती से सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की जाती है। कोषाध्यक्ष डा. वंदना सिंघल ने घरों में, पार्कों में और काॅलोनियों में पौधे लगाकर वातावरण को हरा-भरा रखने पर जोर दिया। कहा कि श्रावण मास में पड़ने वाली इस तीज पर वातावरण हरा-भरा होता है इसलिए इसे हरियाली तीज के नाम से जाना जाता है। परंपरा के अनुसार इसी दिन से त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है।

कार्यक्रमों की श्रंखला में सावन थीम पर गीत-मल्हार, अंताक्षरी, तंबोला सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। सभी महिलाओं ने हरे रंग के परिधान पहने, झूलों को फूलों आदि से सजाया गया। इस अवसर पर डॉ परिणीता बंसल, डॉ सुषमा गुप्ता, डॉ सविता त्यागी, नूतन बजाज, ऋतु बजाज, सविता जैन, दीक्षा वर्मा, आशु जैन, मीनाक्षी मोहन, नीतू खन्ना, स्वाति, नूपुर बरनवाल आदि मौजूद थीं।

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: A young man died after being hit by the Vande Bharat Express train in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर युवक की मौत. बाइक...

टॉप न्यूज़

Agra News: The mayor of Agra has taken a tough stand on the alleged road scam and formed an investigation committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कथित सड़क घोटाले को लेकर मेयर हुई संख्त. जांच कमेटी...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : A grand welcome of “Dharma Vijay Yatra” in Sharda University

आगरालीक्स…शारदा यूनिवर्सिटी में धर्म विजय यात्रा का भव्य स्वागत, जगद्गुरु शंकराचार्य ने...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Centre for Self and Career Development in Agra to help you overcome the fear of the unknown

आगरालीक्स…कई बार हमारे मन में अनजाना डर बसा होता है, जबकि हमें...

error: Content is protected !!