Saturday , 6 December 2025
Home टॉप न्यूज़ Weldon India program held at Eklavya Stadium, encouraged Agra’s hockey players#agranews
टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

Weldon India program held at Eklavya Stadium, encouraged Agra’s hockey players#agranews

आगरालीक्स…(12 August 2021 Agra News) आगरा में भी निखारी जा रही हॉकी खिलाड़ियों की प्रतिभा. हॉकी ओलंपियन ने कहा— 2024 पेरिस ओलंपिक में जब भारतीय खिलाड़ी खेलने उतरेंगे तो…

एकलव्य स्टेडियम में हुआ वेलडन इंडिया कार्यक्रम
टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन आने वाले वर्षों में लाखों खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा। 2024 पेरिस ओलंपिक में जब भारतीय खिलाड़ी खेलने उतरेंगे तो किसी भी देश खिलाड़ी उन्हें हल्के में नहीं लेगा। यह कहना था हॉकी ओलंपियन व आगरा की शान जगबीर सिंह का। वह गुरुवार को एकलव्य स्टेडियम में आयोजित वेलडन इंडिया कार्यक्रम में मौजूद हॉकी खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को संबोधित कर रहे थे।

ओलंपिक में पदक विजेताओं को दी बधाई
गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर जश्न का आयोजन किया गया। सिटीजन ऑफ आगरा, आगरा हॉकी द्वारा आयोजित समारोह में टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता खिलाड़ियों व पुरुष व महिला हॉकी टीमों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी गईं। बालिकाओं के मैचमें रानी रामपाल एकादश ने नेहा ध्यानचंद एकादश को आरती के गोल की बदौलत 1-0 से हराया। बालक वर्ग में जगबीर सिंह एकादश ने अरिदमन सिंह एकादशको कुणाल ठाकुर के गोल की बदौलत 1-0 से हराया। इसके बाद आगरा के उभरते हुए हॉकी खिलाड़ियों को टी-शर्ट और अल्फा कंपनी ग्रेफाइट की हॉकी स्टिक प्रदान की गई। सिटीजन ऑफ आगरा के हरविजय सिंह बाहिया ने कहा कि आगरा के खेलों को आगे बढ़ाने के लिए उनके प्रयास जारी रहेंगे।

यह लोग रहे मौजूद
समारोह में पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, छावनी सीईओ ज्योति कपूर, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय एथलीट रतन सिंह भदौरिया, सुधीर नारायण, आरएसओ सुनील चन्द्र जोशी, राम कपूर, अमूल्य कक्कड़, महंत योगेश पुरी, अरुण डंग, राजीव सोई, संजय गौतम, मलकीत सिंह, श्रीमती राकेश बेदी, वत्सला प्रभाकर, बंटी ग्रोवर, शकील खान,केपी सिंह, मनोज कुशवाह, राममिलन, अरविंद यादव, अमिताभ गौतम, पंकज कश्यप, मोइन खान मौजूद रहे। संचालन रीनेश मित्तल ने किया।

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Four-day bougainvillea exhibition held in Agra…#agranews

आगरालीक्स…(Video) फूलों से प्रेम है तो आगरा में चार दिनों के लिए...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : This juice is in highest demand during the winter months. Have you tasted it ?

आगरालीक्स…अलग—अलग हैं कारण मगर अमृत की तरह पी रहे हैं लोग, संतरा—मौसमी—अनार...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Raghu Brij Healthcare Hospital inaugurated…#Agra

आगरालीक्स…आगरा में रसौली के इलाज के लिए दूरबीन विधि को सबसे अच्छा...

error: Content is protected !!