आगरालीक्स…. आगरा के रेलवे स्टेशनों पर दो महीने बाद रिजर्वेशन काउंटर खुले, टिकट बुक कराने वालों की भीड रही, आगरा मंडल में पहले दिन 198 लोगों ने रिजर्वेशन कराए 1 10 लाख की रिजर्वेशन टिकट जारी की गईं।
आगरा में शुक्रवार को आगरा कैंट, आगरा फोर्ट सहित मंडल के रेलवे स्टेशनों पर रिजर्वेशन काउंटर खुल गए। एक जून से चलने वाली 200 मेल ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन शुरू कर दिए गए। पहले दिन कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए पूरी सावधानी के साथ रिजर्वेशन काउंटर से टिकट बुक की गईं। काउंटर के बाहर गोले बना दिए गए, इन गोलों में लोग खडे हुए। रिजर्वेशन काउंटर में बुकिंग क्लर्क, मास्क, फेस कवर पहनकर बैठे।
उत्तर मध्य रेलवे के 34 काउंटर से रिजर्वेशन
शुक्रवार को पहले दिन उत्तर मध्य रेलवे में कुल 34 यात्री आरक्षण काउंटर खोले गए। आगरा मंडल के 10 पीआरएस काउंटरों से 198 व्यक्तियों को कुल रु 110450 के टिकट जारी हुए। प्रयागराज डिवीजन के 11 पीआरएस काउंटरों से 347 यात्रियों को टिकट प्रदान किया गया, जिनका मूल्य 184505 रुपये था ,इसी प्रकार झांसी डिवीजन के 13 पीआरएस काउंटरों से 63515 रुपये मूल्य के 152 ग्राहकों ने टिकट प्राप्त किए।
शनिवार से से और अधिक काउंटर सामान्य समय पर काम करना प्रारंभ कर देंगे और धीरे-धीरे इसे लॉकडाउन के पहले के सामान्य स्तर तक ले जाया जाएगा।