आगरालीक्स.. आगरा के स्टार होटल से कैश चोरी हो गया, होटल के 100 रूम बुक थे और एक बडा ग्रुप आगरा आया हुआ था, इस मामले में थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के आईटीसी मुगल में टूर आॅपरेटर दिव्या श्रीवास्तव के साथ लायंस क्लब का 126 लोगों का ग्रुप ताजमहल देखने के लिए आया था। ग्रुप में 126 लोग थे और 100 रूम बुक कराए गए थे। इसमें अमेरिका, फ्रांस और स्पेन के क्लब के सदस्य थे। दिव्या श्रीवास्तव का आरोप है कि उनके पर्स में एक लिफाफे में 1 .67 लाख रुपये रखे हुए थे।
वाश रूम से मिला पर्स, कैश गायब
दिव्या श्रीवास्तव का पर्स गायब हो गया, कुछ देर बाद एक कर्मचारी ने उन्हे पर्स वापस किया और बताया कि उनका पर्स वॉश रूम में रखा हुआ था। उन्होंने पर्स खोला तो उसमें कैश नहीं था, उन्होंने इसकी शिकायत होटल प्रबंधन से की। थाना प्रभारी ताजगंज का कहना है कि होटल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाएंगे। पर्स से कैश कैसे गायब हुए, इसके लिए छानबीन की जा रही है।
पहले भी गायब हो चुका है कैश
होटल से पर्यटक और शादी समारोह के दौरान कैश गायब की घटनाएं लगातार बढ रही हैं, आगरा के कई होटलों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।