आगरालीक्स… आगरा की तस्वीर बदलने के लिए बसपा से मेयर प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे ने प्रचार के अंतिम दिन दमखम दिखाया। वोट की अपील पर क्षेत्रीय लोगों ने सहयोग का आश्वासन दिया और बसपा के जीत के नारे भी लगाए। ढोल नगाड़ों के साथ जनसम्पर्क के दौरान यहां क्षेत्रीय लोग भी प्रचार में शामिल हो लिए। इस मौके पर मुख्य रूप से सुनील कुमार चित्तौड़ (जोन कोआर्डिनेटर), कामरान, अहमद आदि मौजूद रहे।
प्रचार के अंतिम दिन बसपा के मेयर पद प्रत्याशी दिगम्बर सिंह धाकरे ने बल्केश्वर, जंगजीत नगर, सेठ गली, सदरभट्टी, मीर हुसैनी चौराहा, पाए की चौकी, नरी पुरा, जगनेर रोड आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। बल्केश्वर में बसपा पार्षद पद के प्रत्याशी विमल गुप्ता के साथ दिगम्बर सिंह धाकरे ने रोड शो किया, लोगों ने जगह-जगह फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं अन्य क्षेत्रों में ढोल नगाड़ों के साथ प्रचार के दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया व सहयोग का श्वासन दिया।
धरने पर वैठे जंगजीत नगर के लोगों को वोट डालने के लिए मनाया
आगरा। जंगजीत नगर में गंदगी व विकास न होने की वजह से धरने पर बैठे लोगों को बसपा के मेयर पद के प्रत्याशी दिगम्बर सिंह धाकरे ने वोट डालने के लिए मनाया। यहां पिछले कई दिनों से पं. वासुदेव शर्मा क्षेत्रीय लोगों के साथ धरने पर बैठे थे। लोगों का कहना था कि इस बार क्षेत्र में विकास न होने के कारण वह अपने वोट डालने के अधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे। पूरे क्षेत्र में नालियां नहीं हैं। जिससे पानी का निकास नहीं हो पाता। क्षेत्र में ही पानी जमा होने से गंदगी रहती है, जिससे मच्छरों के कारण बीमारी फैलने का प्रकोप बना रहता है। दिगम्बर सिंह धाकरे ने क्षेत्रीय लोगों से कहा कि वह मेयर बने या न बने। इस क्षेत्र की समस्या को चुनाव खत्म होने के बार दूर कराएंगे। उनके इस आश्वासन के बाद लोगों ने धरना खत्म किया व वोट डालने के अधिकार का प्रयोग करने को तैयार हुआ।