आगरालीक्स..(Agra News 2nd June). आगरा में मास्क न पहनने और बेवजह बाहर निकलने पर दो करोड से अधिक का चालान वसूला।
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर में पुलिस ने भी सख्ती की, मास्क न पहनने पर 118727 लोगों के चालान काटे गए, इनसे 26634250 शुल्क वसूला गया। वहीं, 409517 वाहन के चालान जारी किए गए, जबकि 5805 वाहनों को सील किया गया। इनसे 6169180 शमन शुल्क वसूला गया। इस तरह आगरा में बेवजह बाहर घूमने और मास्क न पहनने पर 26634250 जुर्माना वसूला गया।