आगरालीक्स.. अब शराब की होम डिलीवरी होगी, दिल्ली सरकार ने अधिसूचना की जारी,माइक्रो ब्रुआरी से सीधे बोतल या किसी अन्य वर्तन में बीयर ले जा सकेंगे। रूफ टाप, क्लब,रेस्टोरेंट में शराब परोसने को मंजूरी।
दिल्ली सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है, इसके तहत दिल्ली में शराब की होम डिलीवरी को अनुमति दे दी गई है। लाइसेंस धारक ही होम डिलीवरी कर सकेंगे, खाने की तरह से शराब के लिए आनलाइन आर्डर दे सकेंगे और लाइसेंस धारक शराब की होम डिलीवरी कर देंगे।
रूफ टाप, क्लब,रेस्टोरेंट में शराब परोसने की अनुमति
इसके साथ ही रूफ टाप, क्लब,रेस्टोरेंट में शराब परोसने की अनुमति दे दी गई है। लेकिन बार मालिकों की जिम्मेदारी होगी कि बार और रेस्टोरेंट से बाहर शराब न जा सके, इसे लेकर सख्ती की जाएगी, बाहर शराब ले जाने पर कार्रवाई की जाएगी।