आगरालीक्स …आगरा की पॉश कॉलोनी में बच्चों के लिए दूध लेने जा रहे युवक का 8800 रुपये का चालान काट दिया, स्कूटर भी सीज कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , आगरा के कमला नगर कर्मयोगी एन्क्लेव निवासी प्रवेश अग्रवाल मंगलवार सुबह श्री राम चौक पर बच्चों के लिए दूध लेने गए थे। प्रवेश का आरोप है कि बैरियर पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया, मोबाइल से स्कूटर का फोटो ले लिया। पुलिस कर्मियों द्वारा मोबाइल से फोटो खींचने पर उन्होंने विरोध किया, इस पर उनके स्कूटर को सीज कर दिया, चेतावनी दी कि लॉक डाउन उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।
मोबाइल पर 8800 रुपये के चालान का आ गया मैसेज
प्रवेश अग्रवाल का कहना है कि कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर मैसेज आया, इस मैसेज में 8800 रुपये का चालान का ब्योरा था, इसे देख उनके होश उड गए।
डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के चालान काटने पर किए गए थे निरस्त
इससे पहले डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही सरकारी कर्मचारियों के पास होने के बाद भी चालान काट दिए गए थे, इस मामले की शिकायतें की गईं, इसके बाद एसएसपी बबलू कुमार के आदेश पर जांच के बाद शिकायत सही मिलने पर 25 चालान निरस्त किए गए थे।