आगरालीक्स… आगरा में एक महिला शिक्षा मित्र की दिल की धडकन थम गईं, उनके अंतिम संस्कार के लिए महिलाएं स्थान कराने लगी, शरीर में हरकत होने लगी, इस.. पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया, स्थानीय लोग महिला शिक्षा मित्र की सांस लौटने पर चमत्कार समझने लगे, लोगों की भीड जुट गई लेकिन तीन घंटे बाद डॉक्टरों ने महिला शिक्षा मित्र को म्रत घोषित कर दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार कराया गया।
खेरागढ में शिक्षा मित्र सोन देवी पत्नी पप्पू के दो बेटे हैं। वह स्कूल की छुटटी के चलते अपनी ससुराल मलपुरा में आई हुई थी। शनिवार को वह बेहोश हो गई, कुछ देर बाद ही उनकी दिल की धडकन बंद हो गईं। अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गईं। महिला को स्नान कराया तो कुछ हरकत हुई, महिलाओं को लगा कि वह कुछ बोल रही है। शिक्षा मित्र को लेकर लोग सांई का तकिया स्थित एसआर अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल में उसकी गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने आईसीयू में भर्ती कर लिया गया लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस पूरे घटना क्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सोन देवी शिक्षामित्रों का समायोजन रद किए जाने के फैसले को लेकर काफी समय से तनाव में रह रही थी।