मथुरालीक्स…मथुरा में हाइवे पर एक्सीडेंट में मां—बेटे की मौत. भतीजे के कुआं पूजन कार्यक्रम में जा रहे थे दोनों बाइक से
आगरा मंडल के मथुरा जिले में हाइवे पर दर्दनाक एक्सीडेंट में मां—बेटे की मौत हो गई. बुधवार सुबह हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, और घसीटते हुए ले गई. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.मृतकों की पहचान नगला चंद्रभान निवासी 45 वर्षीय संतोष देवी और उनके 20 साल के बेटे नारायण के रूप में हुइ है. दोनों बाइक से आज सुबह भतीजे के कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छिनपराई गांव जा रहे थे. हादसा गोकुल रेस्टोरेंट फ्लाईओवर पर हुआ.