आगरालीक्स…सिस्टम नींद से जागा नहीं और नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी हमेशा के लिए सो गया…रोहतक में प्रेक्टिस के दौरान सीने पर गिरा पोल…वीडियो खौफनाक
हरियाणा के रोहतक में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी की दर्दनाक मौत होती है. बॉस्केटबॉल प्रैक्टिस के दौरान उसके सीने पर पोल गिर गया. हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए इस युवा खिलाड़ी की मौत हो गई है. इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हादसा लाखनमाजरा के स्टेडियम में हुआ है. नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी 16 साल के हार्दिक राठी इंदौर की नेशनल बास्केटबॉल अकादमी में अभ्यास करता था और चार माह पहले ही गांव आया था. वह तीन सब जूनियर नेशनल व एक यूथ नेशनल प्रतियोगिता में भाग भी ले चुका था. मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह कोच मोहित राठी की देखरेख में अन्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रहा था. रेस्ट के दौरान हार्दिक राठी उछलकर गेंद नेट में डालने का अभ्यास करने लगा, तभी उसकी अंगुली जाल में फंस गई और यह पोल बीच में से टूटकर हार्दिक के सीने पर आ गिरा. हार्दिक को निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.