आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में मनाया ट्रेडिशनल डे. विभिन्न राज्यों की संस्कृति को किया पेश
आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में बुधवार को ट्रेडिशनल डे मनाया गया. इसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने अलग—अलग राज्यों की संस्कृति, जीवन शैली, सभ्यता, खान—पान और रहन—सहन को दर्शाया. बच्चों की इन प्रस्तुतियों ने मन मोहा. इस मौके पर स्कूल के शिक्षक व प्रधानाचार्य फादर डॉ. ओल्विन पिंटो मौजूद रहे.

