आगरालीक्स…आगरा में छह बहनों की यमुना में डूबने से मौत. इनमें तीन सगी बहनें. मौत से पहले बनाई रील…सभी के शव देख परिजनों में मचा कोहराम…देखें फोटोज और वीडियो
आगरा के लिए मंगलवार का दिन 'अमंगल' बनकर आया. थाना सिकंदरा क्षेत्र के नगला नाथू में मंगलवार सुबह 10 बजे यमुना में नहाते समय छह बहनों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. मरने वालों में तीन सगी बहनें थी तो तीन कजिन सिस्टर्स थीं. बच्चियों के डूबने के बाद ग्रामीणों की सहायता के पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया. गोताखोरों ने एक के बाद एक बच्चियों को निकालना शुरू किया लेकिन इनमें चार बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर होने पर अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों ने भी दम तोड़ दिया.
इन बच्चियों की हुई मौत
18 वर्षीय मुस्कान, 12 वर्षीय संध्या, 13 वर्षीय दिव्या (सगी बहनें) पिता का नाम सुरेश कुमार निवासी नगला नाथू
14 वर्षीय नैना पुत्री दिनेश निवासी नगला नाथू
17 वर्षीय शिवानी पुत्री सुंदरलाल निवासी नगला रामबल नरायच
12 वर्षीय सोनम पुत्री अशोक निवासी नगला नेहरा, जलेसर रोड टेढ़ी बगिया

मौके पर पहुंचे अधिकारी, सहायता राशि
घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने परिजनों को ढांढस बंधाया. सीएम योगी ने भी घटना का संज्ञान लिया और मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 4—4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए.