आगरालीक्स…इंदौर का कारोबारी अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ हनीमून मनाने गया शिलांग. 11 दिन से रहस्यमयी तरीके से हो गए लापता. पुलिस को तलाश में आज…
इंदौर का एक नवविवाहित जोड़ा हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलांग गया था लेकिन 11 दिन से दोनों रहस्यमयीतरके से लापता हो गए हैं. पुलिस द्वारा लगातार इन दोनों की तलाश की जा रही थी लेकिन मंगलवार को एक झरने के पास युवक का शव पुलिस को मिल गया है. हालांकि उसकी दुल्हन अभी भी लापता है. उसकी तलाश को सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है. इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हाल ही में शादी हुई थी और वह अपनी नई नवेली पत्नी सोनम के साथ मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने के लिए गए थे. लेकिन 23 मई के बाद से दोनों लापता हो गए. परिजनेां ने कई बार इनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन दोनों का पता नहीं चला. पुलिस द्वारा दोनों की तलाश को सर्च आपरेशन चलाया गया तो मंगलवार को युवक राजा का शव पुलिस को गहरी खाई में पड़ा मिला है. वहीं सोनम का अभी तक कोई पता नहीं चला है. पुलिस ने राजा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और यहां से इंदौर लाया जाएगा. वहीं सोनम की तलाा की जा रही है.