हाथरसलीक्स….हाथरस के तीन सगे भाइयों की कासगंज की हजारा नहर में डूबने से मौत. एक ही घर के तीन चिराग बुझ गए..लाशों को देख रो पड़ा हर कोई
हाथरस के सिकंदराराऊ के रहने वाले तीन सगे भाइयों की कासगंज की हजारा नहर में डूबने से मौत हो गई. तीनों गांव टीकरीकलां के रहने वाले थे और शनिवार दोपहर को नदरई हजारा नहर में डूब गए थे. पीएसी फ्लड यूनिट ने 24 घंटे तक बचाव अभियान चलाकर तीनों भाइयों के शव बरामद किए गए. तीनों के शव पिकनिक प्वाइंट से करीब 500 मीटर की दूरी पर रेलवे पुल के पास फंसे हुए थे. तीनों सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.मृतक तीनों युवकों के नाम 27 वर्षीय जय प्रकाश, 24 साल के अजय और 21 साल का हरेंद्र है. तीनों भाई गांव के ही रहने वाले सुमित पुत्र राम सिंह के साथ दो बाइक पर सवार होकर नदरई हजारा नहर पर घूमने के लिए गए थे. नहर में नहाते समय अजय, जय प्रकाश और हरेंद्र गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए थे. गोताखोरों ने 24 घंटे बाद इनके शव बरामद किए.