आगरालीक्स…आगरा में दो सगी बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत. परिवार में मचा कोहराम
आगरा के थाना जगनेर के बरिगंवा खुर्द गांव में पशु चराने गई दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. इ दो बहनों के साथ एक तीसरा बच्चा भी तालाब में उतरा था लेकिन ग्रामीणों ने समय रहते उसे बचा लिया लेकिन इन दो बहनों को नहीं बचा सके. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. दोनों बहनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.जानें क्या है मामला
गांव में दो सगी बहनें 12 साल की पूनम और 8 साल की टिंकल अन्य बच्चों के साथ पशु चराने के लिए गई थीं. गांव के पास ही मौजूद तालाब में किसी तरह तीन बच्चे तालाब में डूब गए जिनमें ये दोनों बहनें भी थीं. अन्य बच्चों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण वहां पहुंच गए और उन्होंने किसी तरह एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन दोनों बहनों को नहीं बचा सके. दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए. सूचना पर परिजन घ्भी पहुंच गए और पुलिए भी आ गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.