आगरालीक्स…यूपी में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के लए जुटे इवेंट प्लानर्स, डोकोरेटर्स, कैटर्स, होटल एवं बैंक्वेट संचालक. वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का लखनऊ चैप्टर घोषित, राज पचौली अध्यक्ष और रोहित यज्ञ सचिव नियुक्त
वैवाहिक उद्योग को एक नई दिशा देने और प्रदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज लखनऊ के होटल एवियान में वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में भव्य "यूपी लेवल डायलॉग एंड एक्सपेंशन मीटिंग" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ और आसपास के जिलों से आए वेडिंग एवं इवेंट प्लानर्स, डेकोरेटर्स, कैटर्स, होटल एवं बैंक्वेट हॉल संचालक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। सभी ने एकमत से संकल्प लिया "शादियों के लिए उत्तम प्रदेश - उत्तर प्रदेश"।लखनऊ चैप्टर की विधिवत घोषणा
कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के लखनऊ चैप्टर की विधिवत घोषणा रही। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि लखनऊ की तहज़ीब और मेहमाननवाज़ी इसे देश का सबसे बड़ा वेडिंग डेस्टिनेशन बना सकती है।
लखनऊ चैप्टर की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से सौंपी गई:
अध्यक्ष - राज पचौली
सचिव - रोहित यज्ञ
कार्यक्रम में वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव संदीप उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल, IIA के अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, होटल एवियान के महाप्रबंधक आकाश राठौर, होटल प्रमोटर डॉ. अजय गौरव शर्मा, अनिल सविता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक में तीन सत्र आयोजित किए गए जिनमें उत्तर प्रदेश को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना, कॉरपोरेट इवेंट्स की संभावनाएं और पर्यावरण के साथ संस्कारों को बचाते हुए उद्योग के विस्तार पर गहन मंथन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन प्रदेश के 35 से अधिक जिलों में 7000 से अधिक सदस्यों के साथ वैवाहिक उद्योग के विकास के लिए सरकार के हर मंच पर मजबूती से अपनी बात रखेगा। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव संदीप उपाध्याय द्वारा किया गया।