![love](http://agraleaks.com/wp-content/uploads/2015/05/love-150x150.jpg)
सूरत गुजरात के मेवाड़ भुवन धर्मशाला से 7 मई को साध्वी रत्नश्री पालीताणा पहुंची थी। वे 10 मई की सुबह शंत्रुंजय पर्वत की यात्रा के लिए निकली, लेकिन फिर नहीं लौटीं। इस पर पालीताणा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई थी।
आशाबेन मदनलाल राठोड़ नामक संसारी नामवाली साध्वी शाश्वत रत्नाश्रीजी (30) ने नौ वर्ष पूर्व दीक्षा ग्रहण की थी। उनके लापता होने की जानकारी मिलते ही राजस्थान पुलिस व साध्वी के सगे संबंधी खोज में लग गए। चार दिन बाद गुरुवार रात को उदयपुर के एक होटल से साध्वी मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा गांव के अरण नामक युवक के साथ मिली।
उन्हें पालीताणा पुलिस थाना लाया गया। यहां इन्होंने बताया कि अरण धार्मिक अध्ययन के लिए यहां आया था। वहीं दीक्षा लेना चाहता था। आठ महीने तक साथ रहने के बाद दोनों में प्रेम संबंध हो गए। इसलिए वे शादी करने के लिए उसके साथ चली गई थी।
उन्होंने पुलिस को बताया कि राजस्थान में उन्हें शादी का समय नहीं मिला। इसलिए उन्होंने नोटरी के समक्ष हलफनामा किया है। अब वे विवाह करेंगी। वर्तमान समय में उन्हें पालीताणा नारी सुरक्षा ग्रह में रखा गया है।
Leave a comment