
AligarhLeaks…,शांतिनिकेतन वल्र्ड स्कूल व बिग एफएम के संयुक्त तत्वावधान में आईआईएमटी, अलीगढ़ के आॅडिटोरियम में जल संरक्षण का संदेश देने हेतु ड्राइंग कम्पटीशन का शुभारम्भ धीरेंद्र सिंह सचान मुख्य विकास अधिकारी, सुबोध नंदन शर्मा पर्यावरणविद्, साजिया रहमान एएमयू फाइन आर्ट्स रिसर्च स्कोलर, आईआईएमटी सचिव पंकज महलवार, शांतिनिकेतन वल्र्ड स्कूल प्रधानाचार्य एल.के.पीटर, योगेंद्र शर्मा बिग एफएम हैड ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। शहर के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों से आये 350 से अधिक बच्चों ने जल संरक्षण पर अपने मन के उद्गारों को पेंसिल, कलर के माध्यम से ड्रªाइंग शीट पर उकेर कर जल बचाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि सीडीओ धीरेंद्र सिंह सचान ने बच्चों को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि जल की बूंद-बूंद अनमोल है। इसको बचाने का भरपूर जतन किया जाना चाहिए। जल ही जीवन है,एक पूर्ण सत्य को साबित करने वाला वाक्य है। ड्राइंग कम्पटीशन निर्णायक साजिया रहमान एएमयू फाइन आर्ट्स रिसर्च स्कोलर व डाॅ बरखा राघव ने बच्चों की एक से बढ़कर एक चित्रकृति पर निर्णय देते हुऐ बताया कि आयु वर्ग 6 से 11 में सहर्ष शर्मा प्रथम, आदित्य पुंढीर द्वितीय, कोमल गौतम तृतीय रहे। आयु वर्ग 12 से 16 में विशाखा चैधरी प्रथम, आरती द्वितीय, खुशी अग्रवाल व यामिनी बघेल तृतीय रहे। बिग ग्रीन इंडिया स्लोगन कम्पटीशन में सर्वश्रेष्ठ चयनित स्लोगन देने पर दिव्या शर्मा, कीर्ति शर्मा, निहारिका सिंह, रिया शर्मा, आदित्य पुंढीर, निहारिका गुप्ता, घनेंद्र राघव, शिवा यादव, शालिनी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । शांतिनिकेतन वल्र्ड स्कूल के विमल शर्मा, अलका अरोरा, स्नेहलता शर्मा, ईला सक्सैना, गौरव कुमार, फैशल रहमान, चमन शर्मा, मौ नदीम, राम प्रसाद, रवि चैहान, हरीश कुमार, रोबिन रूहेला ने बच्चों को ड्राइंग सबंधी निर्देंश प्रदान किये। बिग एफएम के कपिल शर्मा व पर्यावरणविद् सुबोध नंदन शर्मा. ने बच्चों से जल बचाओ के महत्व को विस्तार से बताया। फैशल रहमान ने ड्रªाइंग कम्पटीशन व पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन किया।
Leave a comment