Wednesday , 16 April 2025
Home टॉप न्यूज़ Saina Nehwal in Agra: After seeing Bihari ji in Vrindavan, saw Akbar’s Tomb..See in Pics
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Saina Nehwal in Agra: After seeing Bihari ji in Vrindavan, saw Akbar’s Tomb..See in Pics

आगरालीक्स…(21 June 2021 Agra News) आगरा में बैडमिंटन सुपर स्टार साइना नेहवाल. वृंदावन के बांके बिहारी जी के किए दर्शन, अकबर टॉम्ब को देख बोलीं—अब समझी क्यों है अकबर महान.

आगरा में इस समय बैडमिंटन सुपर स्टार साइन नेहवाल हैं. वृंदावन के बांके बिहारी जी के दर्शन करने के बाद सीधे वो आगरा पहुंची. यहां उन्होंने सबसे पहले अकबर के महकबरे सिकंदरा का दीदार किया. उनके साथ उने पति पी कश्यम और मित्र भी हैं. साइना ने अकबर टॉम्ब को देखकर विजिटर बुक में लिखा कि वो आज यह समझ सकी हैं कि अकबर को महान क्यों कहा जाता है. बढ़िया अनुभव के लिए शुक्रिया.

आम श्रद्धालुओं की तरह किए बिहारी जी के दर्शन
भारतीय बैडमिंटन सुपर​स्टार साइना नेहवाल सोमवार सुबह मथुरा के वृंदावन पहुंची. यहां उन्होंने अपने पति और बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप के साथ वृंदावन स्थित बांके बिहारी जी के दर्शन किए. सबसे बड़ी बात ये है कि साइना नेहवाल ने बिहारी जी के दर्शन बिल्कुल आम श्रद्धालुओं की तरह किए. इस दौरान वे करीब 20 मिनट तक मंदिर में ही रहीं. ग्रे कलर के सूट में बिल्कुल सिम्पल तरीके से पहुंची साइना नेहवाल को देखकर मंदिर में मौजूद श्रद्धालु आश्चयचकित रह गए. बांके बिहारी मंदिर में साइना नेहवाल को मंदिर के पुजारी रोहित गोस्वामी ने दर्शन कराए और उन्हें भगवान का अंग वस्त्र (दुपट्टा) और प्रसाद भेंट किया. इसके बाद साइना नेहवाल निधिवन भी पहुंची.यहां उन्होंने स्वामी हरिदास जी की समाधि स्थल के दर्शन किए

आम श्रद्धालुओं की तरह किए बिहारी जी के दर्शन
वृंदावन से साइना नेहवाल सिकंदरा स्थित अकबर टॉम्ब भी पहुंची. यहां उन्होंने अकबर टॉम्ब को देखा और उसकी तारीफ भी की. बतया जाता है कि शाम को वह ताजमहल का दीदार भी करेंगी.
बताया जाता है कि वह आगरा के स्मारकों के भ्रमण पर निकली हैं. इससे पहले उन्होंने अपना एक फोटो आगरा के होटल से भी पोस्ट किया है जिसमें ताजमहल दिखाई दे रहा है. साइना नेहवाल रविवार को आगरा में थीं. सोमवार को उन्होंने एक होटल की टेरेस से ताजमहल के साथ ली गई फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसका कैप्शन उन्होंने ‘मार्निंग व्यू आफ ताजमहल’ लिखा था. इसके साथ ही साइना ने दो वीडियो भी पोस्ट किए है. माना जा रहा है कि साइना शाम को ताज का दीदार करेंगी.
Image
इससे पहले वर्ष 2013 में भी साइना नेहवाल आगरा में आकर ताजमहल का दीदार कर चुकी हैं.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : CNG costlier than Petrol in Agra from today#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में आज से पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी।...

बिगलीक्स

Earthquake hits Afghanistan, Magnitude 5.9

नईदिल्लीलीक्स … अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली और एनसीआर में...

बिगलीक्स

Agra News : TCS Manager case, Mother in law & sister in law bail plea cancel#Agra

आगरालीक्स Agra News:…आगरा के टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा के सुसाइड के मामले...

बिगलीक्स

Agra News : UP Board 10th & 12th Result in last week of April#Agra

आगरालीक्स…Agra News : यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट...

error: Content is protected !!