Saturday , 22 February 2025
Home आगरा Samajwadi Party will run door-to-door campaign on 300 units of electricity free
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

Samajwadi Party will run door-to-door campaign on 300 units of electricity free

आगरालीक्स…(18 January 2022 News) 300 यूनिट बिजली फ्री पर समाजवादी पार्टी घर—घर चलाएगी अभियान. ‘300 यूनिट मुफ्त बिजली पाओं, नाम लिखाओं’..घर—घर जाकर फार्म भरवाएंगे सपा कार्यकर्ता…

अ​खिलेश यादव ने की अभियान की घोषणा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में ‘300 यूनिट मुफ्त बिजली पाओं, नाम लिखाओं‘ अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि 19 जनवरी से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस अभियान का फॉर्म भराएंगे। इसमें कोई छूटे नहीं। यह अभियान डिजिटल प्लेटफार्म पर भी चलेगा। अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए अपील की कि जिन लोगों के पास बिजली का कनेक्शन है, वह उसी नाम से फॉर्म भरें, जिस नाम से बिजली कनेक्शन है। जिनके पास बिजली कनेक्शन नहीं है वह राशन कार्ड या आधार कार्ड में उल्लेखित नाम लिखाएं।

बोले अखिलेश— भाजपा ने जनता को ठगा
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता को ठगा है। बिजली का बिल बढ़ा-चढ़ाकर भेजा जा रहा है। आम जनता बहुत परेशान हैं। कई लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है। समाजवादी पार्टी ने जनता को राहत देने के लिए 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देने की पहले ही घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बात जनता के बीच रखनी है। अब रैली सभा तो होनी नहीं है। चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए हमारे कार्यकर्ता और प्रत्याशी जनता के बीच इस अभियान में जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली कनेक्शन है। कुछ महीनों से बिजली के बिल नहीं आने की खबरें हैं। कहीं बढ़े हुए हजारों के बिल आ रहे हैं। इस बार जनता का ऐसा करंट लगेगा कि भाजपाइयों की जमानते जब्त हो जाएगी। खराब मीटर की जगह गुणवŸाा वाले मीटर लगना चाहिए।

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: A young man attempted suicide in love with a woman…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो बच्चों की मां के प्रेम में पागल युवक देने...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 22 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

आगरा

Agra News: Theft of pipes installed in RBS metro station. Case registered against unknown thieves…#agranews

आगरालीक्स…आरबीएस मेट्रो स्टेशन में लगने वाले पाइप चोरी. अज्ञात चोरों के खिलाफ...

टॉप न्यूज़

Agra News: The Agra Taj Car and Bike Rally tomorrow in Agra, there will be a race between 75 bikes and 50 cars

आगरालीक्स…आगरा में रफ्तार का महाकुंभ कल, 75 बाइक और 50 कारों के...

error: Content is protected !!