आगरालीक्स ….आगरा के एयरफोर्स स्टेशन पर समन्वय 2022 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में किसी भी तरह की आपादा से निपटने के लिए भारत गुरू गनेगा।
आगरा के एयरफोर्स स्टेशन पर तीन दिवसीय आपदा प्रबंधक पर समन्वय 2022 सम्मेलन चल रहा है, दूसरे दिन मंगलवार को हरक्यूलिस सहित कई विमानों ने आपदा में बचाव के लिए प्रदर्शन किया। इसके बाद आकाशगंगा का भी प्रदर्शन होगा।
आपदा में हर देश की मदद करेगा भारत
समन्वय 2022 में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत हर देश की आपदा में मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि समय रहते आपदा का पता चल जाए तो बचाव करने में मदद मिलती है, इसके लिए भारत मेक इन इंडिया के प्रोग्राम के तहत आगे बढ़ रहा है। जिससे किसी भी आपदा का समय से पता चल सके।
दैवीय आपदा से निपटने के लिए होना चाहिए पुख्ता प्लान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में किसी भी तरह की दैवीय आपदा से निपटने के लिए जरूरी है कि आपके पास पुख्ता प्लान हो। इस दिशा में भारत काम कर रहा है, उन्होंने भारतीय वायुसेना की आपदा के लिए की गई तैयारी की प्रशंसा की।