आगरालीक्स…रिजर्व बैंक आफ इंडिया के नए गवर्नर होंगे संजय मल्होत्रा. शक्तिकांत दास की जगह लेंगे. जानिए कब ग्रहण करेंगे पद्भार और कितने साल तक रहेंगे…
भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा होंगे. वे वर्तमान में गर्वनर शक्तिदांस दास की जगह लेंगे. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1990 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान में राजस्व विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत संजय मल्होत्रा को नया गर्वनर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा.यह कार्यकाल 11 दिसंबर 2024 से प्रभावी होगा.
26वें गर्वनर के रूप में ग्रहण करेंगे पद्भार
आईएएस अधिकारी संजय मल्होत्रा के पास वित्त, कराधान, बिजली, सूचना प्रौद्योगिकी और खनन सहित प्रमुख क्षेत्रा में 33 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वे देश की शीर्ष बैंक के 26वीं गर्वनर होंगे. शक्तिकांत दास का कार्यकाल मंगलवार यानी कल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है. दिसंबर 2018 में आरबीआई गवर्नर के रूप में नियुक्त किएगए दास ने हाल केदशकों में मानक पांच साल के कार्यकालको पार कर लिया है.