आगरालीक्स.. आगरा में दीपावली पर रॉक बैंड की प्रस्तुति पर थिरकने लगे,संजय प्लेस मार्केट वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव में आज रॉक बैंड (प्लेक्ट्रम्स) द्वारा रॉक परफोमेंस दी गई। एक ओर जहां लोग झूले और चाट पकौड़ों का लुत्फ ले रहे थे वहीं निशांत सिंह, अरिब सईद, जिबरान खान, ऋषभ आदि ने अपनी परफोमेंस से सभी को अपनी ओर खींच लिया। रॉक बैंड के निशांत चैन्नई में एआर रहमान के संस्थान में म्यूजिक की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने खामोशिया आवाज हैं…, आयत की तरह…, चन्ना मेरिया…, ए दिल है मुश्किल…, आदि गानों पर परफोम किया।
इसके साथ ही दीपावली से सम्बंधित सवालों के सही जवाब देने पर बच्चों व महिलाओं को झूले के कूपन उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। बच्चों को गाने, डांस आदि के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाने भी मौका मिला। आयोजन समिति के सचिव हीरेन अग्रवाल ने कहा कि हर दिन मेले में भ्रमण करने वालों के लिए कुछ खास और आकषर्क होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष केएन अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, अशोक जैन, आरएस सैंगर, नईमुद्दीन, जितेन्द्र गोयल, सुधाकर शर्मा आदि मौजूद थे।