
कोयले की भटठी का हो रहा था इस्तेमाल और गंदगी
एसीएम पंचम सौजन्य कुमार का कहना है कि द यलो चिली की फ्रेंचाइजी अनिल अग्रवाल के पास है, रेस्टोरेंट में गंदगी और प्रतिबंधित कोयले के इस्तेमाल की जानकारी मिली थी। इस पर टीम ने छापा मारा तो सही निकला, कोयले की भटठी पर खाना बनाया जा रहा था। गंदगी भी मिली है, रेस्टोरेट संचालक के न मिलने पर उसे सील कर दिया गया है और नोटिस जारी किया गया है।
कुछ ही देर में सील, क्यों
एसीएम की इस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। संचालक अनिल अग्रवाल का कहना है कि उनका मकान मालिक से विवाद चल रहा है, यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है, ऐसे में साजिश के तहत मकान मालिक ने कार्रवाई करवाई है।
मामा फ्रेंकी किया था सील
संजय प्लेस में यह दूसरी बडी कार्रवाई है, इससे पहले स्पीड कलर लैब के पास स्थित मामा फ्रेंकी को एफएसडीए की टीम ने सील कर दिया था। इसके पीछे भी आपसी विवाद बताया जा रहा है।
Leave a comment