Tuesday , 21 April 2026
Home यूपी न्यूज Saurabh murder case: killer wife gives shocking information during interrogation…#upnews
यूपी न्यूज

Saurabh murder case: killer wife gives shocking information during interrogation…#upnews

439

आगरालीक्स….पति के 15 टुकड़े करने वाली कातिल पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने पूछताछ में बताई चौंकाने वाली जानकारी. बोली — इसलिए की थी पति सौरभ की हत्या, प्रेमी साहिल के साथ करना चाहती थी ये काम

मेरठ में पति के 16 टुकड़े करने वाली कातिल मुस्कान रस्तोगी ने पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारी दी है. 3 मार्च को मुस्कान ने लंदन से लौटे अपने पति सौरभ की दर्दनाक हत्या की थी. मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति के शव के 15 टुकड़े किए थे और फिर शव के टुकड़ों को सीमेंट के घोल में मिलाकर ड्रम के अंदर पैक कर दिया था. इसके बाद मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ शिमला मनाली घूमने गई. वहां शादी और हनीमून बनाकर वापस लौटी. इस दर्दनाक हत्याकांड का खुलासा जब हुआ तो पूरे देश में यह सनसनी बनकर फैल गया. फिलहाल मुस्कान और उसका प्रेमी मुख्य जेल में बंद हैं.

2021 में पति से मांगा था तलाक
सौरभ हत्याकांड में कातिल मुस्कान ने बताया कि 2021 में उसने अपने पति सौरभ से तलाक मांगा था. हमारा रिश्ता ज्यादा अच्छा नहीं चल रहा था, इसलिए वह सौरभ से तलाक चाहती थी. इसी दौरान उसके स्कूल के दोस्त साहिल से उसकी मुलाकात हुई और वह साहिल के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी लेकिन पति सौरभ इसमें रोड़ा बन रहा था. बार—बार तलाक मांगने पर भी सौरभ तलाक नहीं दे रहा था. मुस्कान ने ये भी बताया कि सौरभ ने अपने एक दोस्त को उस पर नजर रखने के लिए बोला था जिसकी जानकारी होने पर वह गुस्सा हो गई थी. इसके बाद उसने साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की 3 मार्च को दर्दनाक हत्या कर दी.

सौरभ भेजता था हर महीने 50 हजार
पुलिस को अभी भी मुस्कान के बयानों पर संदेह है क्योंकि सौरभ हर महीने मुस्कान के लिए 50 हजार रुपये भेजा करता था. और वह 28 फरवरी को अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए 26 फरवरी को आया था. बर्थडे में सौरभ, मुसकान रस्तोगी और इनकी बेटी का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें तीनों मिलकर खुशी—खुशी डांस कर रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

यूपी न्यूज

UP News: Shocking: Vaishali, who scored 92% in the CBSE Class 10 exams, takes her own life…#upnews

यूपीलीक्स…शॉकिंग, सीबीएसई 10वीं में 92% लाने वाली वैशाली ने दे दी जान....

यूपी न्यूज

UP News: Massive fire engulfs 500 shanties in Ghaziabad…#upnews

यूपीलीक्स…गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग. तेज आवाज के साथ...

यूपी न्यूज

Agra News: 27 IPS officers from 13 districts, including Agra ACP Akshay Mahadik, have been transferred

आगरालीक्स…आगरा के एसीपी महादिक अक्षय संजय सहित 13 जिलों के 27 आईपीएस...

error: Content is protected !!