आगरालीक्स …आगरा में महिला दिवस पर डॉक्टरों ने नाटक के माध्यम से संदेश दिया, मरीजों से घिरे रहने वाले डॉक्टरों ने अपने अभिनय और महिलाओं को समाज में बराबरी के लिए नाटक के माध्यम से संदेश दिया। समाज के उस चेहरे को सामने रखा, जो बेटे और बेटियों के लालन पालन से लेकर जिंदगी के हर पहलू में भेदभाव करते हैं। मगर, बदलते दौर में अब बेटियां बेटों से आगे हैं, वे अपने माता पिता का नाम रोशन कर रही हैं, उन्हें कोख में मारने के बजाय जन्म लेने के बाद खुले आसमान में उडने का मौका देना चाहिए। बुधवार को महिला दिवस पर रूपरानी योग केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टरों ने नुक्कड नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढाओ का भी संदेश दिया। डॉ सीमा सिंह, डॉ योगेश सिंघल, डॉ अर्चना सिंघल, डॉ निधि दीक्षित, डॉ योगेश दीक्षित, डॉ रनवीर त्यागी, डॉ अनीता भारद्वाज, डॉ संगीता चतुर्वेदी, डॉ मुकेश चतुर्वेदी, डॉ रेनू शर्मा, डॉ अनीता, डॉ सुमन गुप्ता, डॉ अंजना, डॉ रेखा टंडन, डॉ अलका बिंदल ने नुक्कड नाटक का मंचन किया। मुख्य अतिथि पूर्व मेयर अंजुला माहौर, डॉ संध्या अग्रवाल, डॉ अरुण चतुर्वेदी, डॉ आरएस कपूर, डॉ जेएन टंडन, डॉ आरती शर्मा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Leave a comment