आगरालीक्स…. आगरा में बडा हादसा, स्कूल बस से उतरने के बाद एलकेजी की छात्रा जा रही थी, वह बस के नीचे आ गई, हादसे में कान्वेंट स्कूल की एलकेजी की छात्रा की मौत हो गई। इससे परिजनों में आक्रोश है।

आगरा के सनलॉर्ड स्कूल में एलकेजी की छात्रा 5 वर्षीय जानवी निवासी गांव मिलावटी पुत्री रामू स्कूल बस से जाती है, वह दोपहर में बस से लौट रही थी, अछनेरा के गांव मिलावटी स्कूल बस पहुंची। जानवी बस से नीचे उतर आई।
स्कूल बस चलने से पहिए के नीचे आई जानवी
स्कूल बस से उतरने के बाद जानवी अपने घर जा रही थी, स्कूल बस रुकी हुई थी, वह बस के आगे से निकलने लगी, इसी दौरान ड्राइवर ने बस चला दी, जानवी बस के नीचे आ गई। जानवी के बस के पहिए के नीचे आने पर स्थानीय लोगों ने शोर मचा दिया। परिजन गंभीर हालत में जानवी को लेकर रेनबो हॉस्पिटल पहुंचे, यहां उसकी मौत हो गई।
3 जुलाई को बस से गिरने से कक्षा छह की छात्र की मौत
3 जुलाई 2018 को आगरा के खेरागढ निवासी दशरथ का बेटा आदित्य कक्षा छह में पूरनचंद रमेशचंद सरस्वती विद्या मन्दिर में पढ रहा है, मंगलवार सुबह आदित्य स्कूल बस से गया। दोपहर में
छुटटी के बाद स्कूल बस से घर1 लौट रह था। स्कूल बस के पीछे के हिस्से का फर्श टूटा हुआ था। स्कूल बस में बच्चों की संख्या ज्यादा थी, स्पीड में बस चल रही थी। इसी बीच तेज आवाज हुई, ड्राइवर ने ब्रेक लगाए और नीचे उतर कर देखा तो खून से लथपथ आदित्य का शव पडा हुआ था।
बस के फर्श से गिरते ही पहिए के नीचे आया आदित्य
स्कूल बस के पीछे के पहिए के पास का फर्श टूटा हुआ था, आदित्य वहीं बैठा था। साथी छात्रों का कहना है कि फर्श टूटा होने पर आदित्य ने आगे वाली सीट के नीचे पैर रख लिए थे। रास्ते में दोंची आने पर आदित्य असंतुलित हो गया और टूट फर्श से बस से नीचे गिर गया, गिरते ही वह बस के पीछे वाले पहिए के नीचे आ गया।
मचा कोहराम, लोगों में आक्रोश
इस हादसे से आदित्य के परिवार में कोहराम मचा हुआ हे, इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। हादसे की खबर की सूचना पर स्थानीय लोग थाना खेरागढ पहुंच गए, हादसे से लोगो में आक्रोश है। खेरागढ से तमाम बच्चे स्कूल बस से जाते हैं, जर्जर बस से बच्चे स्कूल जा रहे हैं। इसके चलते एक बच्चे की मौत हो गई, आक्रोशित लोग बस चालक और स्कूल संचालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।